भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर उड़ेला खौलता पानी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए क्या थी वजह

फतुहा। घर में छोटी-छोटी बातों पर होने वाला झगड़ा कभी-कभी बड़ा रुख अख्तियार कर लेता है। ऐसी ही एक घटना बिहार की राजधानी में हुई। पटना में भाभी ने गुस्से में देवर के साथ ऐसा किया कि सभी चौंक गए।

घर में हो रही लड़ाई के बीच गुस्से में भाभी ने देवर के गुप्तांग पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। गर्म पानी शरीर पर पड़ते ही युवक चिल्लाने लगा। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आननफानन में घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस कृत्य के बाद भाभी ने बताया कि उसने यह क्यों ऐसा किया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। इसी से नाराज महिला ने वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, फतुहा के मकसूदपुर मोहल्ले के एक घर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर घर में आए दिन बहस हुआ करती थी। भूमि की दावेदारी को लेकर परिवार भिड़ गया। इसी बात में तैश में आई भाभी ने देवर के गुप्तांग पर गर्म पानी फेंक दिया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

युवक चीखने लगा। घटना में देवर का गुप्तांग बुरी तरह जल गया। घायल मिथलेश कुमार की पत्नी शोभा देवी ने इस बात की लिखित शिकायत फतुहा थाने में की है। वहीं जख्मी युवक का इलाज अस्पताल में कराया गया।

जख्मी युवक की पत्नी ने बताया कि घर में जमीन के लिए मामूली विवाद हो गया था। इसमें मेरे और गोतनी में झगड़ा हो गया। उसके बाद मेरी गोतनी ने मेरे पति पर गर्म पानी फेंक दिया, जिससे उनका गुप्तांग जल गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...