भिलाई। महिला के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने साउथ आफ्रिका के युवक को गिरफ्तार किय है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 294,323, 506, 34, 354 के तहत कार्रवाई किया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि दुर्ग निवासी महिला ने शिकायत किया है कि दक्षिण अफ्रिका निवासी सईद साकरा 36 वर्ष एजुकेशन वीजा के तहत दुर्ग में आया हुआ था। महिला का कब्जे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। एसडीएम न्यायालय से महिला को कब्जा मिल गया था। होटल मालवा के पास की एक दुकान है। 2 जून की शाम दुकान का ताला तोड़ने पहुंची महिला तो अभिजीत झा नामक व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। अभिजीत ने महिला को ताला तोड़ने से मना किया। लेकिन महिला के नहीं मानने पर व्यक्ति ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। सामने खड़ा हुआ अभीजीत का दोस्त दक्षिण अफ्रीका निवासी सईद शाकरा 36 वर्ष ने भी महिला से छोड़खानी कर दिया। आरोपी को 22 जून को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सईद मैसूर से एमकाम कर दोस्त के साथ दुर्ग आया हुआ था। आरोपी सईद अफ्रीका के लीबिया निवासी है। एजुकेशन वीजा पर भारत आया था। मैसूर विश्वविद्यालय से एम कॉम किया। इसके बाद वीजा एक्स्टेंड कर दुर्ग स्थित कर्मचारी कॉलोनी निवासी दोस्त अभिजीत झा के पास मिलने आया था।
अफ्रीका से दुर्ग आए फॉरेनर ने की महिला के साथ छेड़खानी: एजुकेशन वीजा एक्स्टेंड कर दुर्ग में रहता था…पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...संबंधित
कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...
Aditya -
कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...
CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...
CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...
रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...
CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...
रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...
