80 लाख कैश के साथ 2 गिरफ्तार: चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता… कार में चैंबर बनाकर छिपाया था पैसा… दो युवक पकड़ाएं, गुजरात के रहने वाले हैं आरोपी

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हैदराबाद से यूपी ले जाये जा रहे 80 लाख रुपये नगद को कोंडागांव पुलिस ने जब्त किया है। रकम का कोई भी वैध दस्तावेज नही होने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा है।

गिरफ्तार दोनो आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये पैसे चोरी के हैं। फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कोंडागांव जिले के फरसगांव में जवान चेक पोस्ट लगाकर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कोंडागांव जिला मुख्यालय की तरफ से उत्तर प्रदेश पासिंग नंबर की एक कार आई। जिसे जवानों ने रुकवाया। कार की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पीछे की सीट के नीचे पुलिस को एक चैंबर दिखा, जिसे खोलने पर अंदर एक प्लास्टिक की बोरी रखी मिली। जवानों ने जब बोरी को निकाकर देखा तो उसमें 500 की कई गड्डियां मिली। पुलिस ने पैसे गिने तो कुल 80 लाख रुपए निकले।

जिसके तुरंत बाद जवानों ने कार में सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। एक ने अपना नाम भार्गव पटेल (27) और दूसरे ने जयस कुमार भोलाभाई (28) बताया।

ये दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं। पौसों के बारे में जब पुछताछ की गई। दोनों ये पैसे कहां से लाएं हैं इसका कोई प्रमाण या कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखाए।

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, पुलिस ने पैसे चोरी के होने का संदेह किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक कांग्रेस नेता पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से 24 लाख रुपए की फ्रॉड करने...

CG – इंस्टा पर पहले दोस्ती… प्यार के जाल...

इंस्टा पर पहले दोस्ती, प्यार के जाल में फंसाने नाबालिग लड़की के घर के पास करने लगा मजदूरी रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में नाबालिक...

35 नक्सलियों ने किया सरेंडर: SP राय ने करवाई...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन इनामी नक्सलियों सहित 35 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने रविवार को एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय...

दुर्ग के क्रेसर खदान में ब्लास्ट: हादसे में तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के क्रेसर खदान में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की झुलसने की खबर सामने आ रही है।...

ट्रेंडिंग