योग से निरोग रहने साईं कॉलेज से-6 ने कराया योगाभ्यास…स्टूडेंट्स और फैकल्टी ने लिया रोज योगा करने का संकल्प

भिलाई। विश्व योग दिवस के अवसर पर साईं कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के स्टाफ व स्टूडेंट्स ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साईं कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर डॉ ममता सिंह व प्रिंसिपल साई कॉलेज डॉ डीबी तिवारी ने की।

कार्यक्रम में साईं कॉलेज एनएसएस इकाई के छात्र व कॉलेज के सभी प्राध्यापकों ने अपना योगदान दिया । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आठवां संस्करण था।

2022 योग दिवस की थीम है “मानवता के लिए योग” योग हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है और इसकी महत्ता हमें करोना महामारी के समय समझ में आ गई कि हम योग के द्वारा ना केवल शारीरिक अथवा मानसिक रूप से भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं व कठिन परिस्थिति में भी मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। कॉलेज की डिप्टी डायरेक्टर डॉ ममता सिंह के द्वारा सभी प्राध्यापकों को योग का अभ्यास कराया गया ।

एमएससी कंप्यूटर साइंस की कुमारी भामा लोधी , कुमारी प्राची ने सभी को कुछ ऐसी योग मुद्राएं बताई जिसके द्वारा हम रक्त के थक्के जो कि हमारी रक्त वाहिनी में जम जाते हैं उससे निजात पा सकते हैं। सभी प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं ने इस योग शिविर का भरपूर लाभ उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...