Bhilai टाउनशिप के इन सेक्टर एरिया में 12 फरवरी से 17 फरवरी तक बिजली रहेगी गुल, जानिए क्यों

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2023-2024 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं। ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए विद्युत सिस्टम के यथोचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा। इस वार्षिक रखरखाव योजना के अंतर्गत सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी और मेंटेनेंस, ओवरहालिंग, ओवर हेड लाइनों का मेंटेनेंस, जम्पर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर और लाइटनिंग अरेस्टर, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदि कार्य किये जायेंगे। यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार पूर्ण किये जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 12 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगी।

तिथि अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैंः- 12 फरवरी 2024 को सेक्टर-5 व इंदिरा प्लेस, 13 फरवरी 2024 को सेक्टर-3, 14 फरवरी 2024 को सेक्टर-01 तथा सेक्टर-2 व 6 के कुछ हिस्से, सीईजेड, 16 फरवरी 2024 को कैम्प एरिया व खुर्सीपार जोन-1। दिनांक 15 व 17 फरवरी 2024 को विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य के लंबित कार्य संपादित किये जायेंगे, इस दौरान भी कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उपरोक्त क्षेत्रों में उल्लेखित दिनांकों को प्रातः 10.00 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतः भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...