भिलाई के बैकुंठ धाम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन: आज से शुरू हुई कथा… कथावाचक ने क्यों कहा महिलाओं को ही कलश उठाने का अधिकार है ? पढ़िए

भिलाई। जितेंद्र सिंह और बैकुंठ धाम मंदिर के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन 10फरवरी से से 16 फरवरी तक दोपहर 2 बजे से शाम बजे तक आचार्य संदीप तिवारी(फतेहपुर) द्वारा सर्वजन कल्याणार्थ के उद्देश्य से किया गया है। जिसके प्रथम दिवस शनिवार को व्यासपीठ से कथावाचक ने भागवत कथा का लाभ, अर्थ व कथा का महात्म्य एवं महिलाओं को ही कलश उठाने का अधिकार है पुरुषों को नही के संदर्भ में भी बताया।

कथा के प्रथम दिवस विद‌्वान पंडितों द्वारा सुबह 10 बजे से पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चार कर बेदी स्थापना कर पूजन किया गया। मुख्य यजमानों जितेंद्र सिंह एवं गीता देवी की उपस्थिति में दोपहर 2 बजे श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आचार्य पंडित संदीप तिवारी फतेहपुर वाले ने भागवत जी की आरती कर किया गया। इस दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा कब, क्यों, कैसे व उसके फल का महात्म्य व कलश के संदर्भ में विस्तार से व्याखाया की।

राम कृपा बिनु सुलभ न सोई, बिनु सत्संग विवेक न होई यानी जब तक मानव के जीवन में प्रभु राम की कृपा नही होती तब तक हम किसी कथा में नही जा सकते व सत्संग का लाभ नही ले सकते है। यह बातें बैकुंठ धाम मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के पहले दिन कथावाचक आचार्य पंडित संदीप तिवारी ने कहा। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का सप्रसंग विस्तार से व्याख्यान करते हुए कहा कि भागवत चार शब्दों से बना है जिसका अर्थ है कि भागवत कथा सुनने से भ से भाग्य खुल जाते है, ग से गुमान घट जाता है व से वल व बुद्धी बढ़ जाती है एवं त से तकदीर खुल जाती है। वेद रुपी वृक्ष का फल ही भागवत कथा है इसलिए प्रत्येक सनातनी व्यक्ति को भागवत कथा अवश्य ही सुननी चाहिए। माता भक्ति एवं उनके दो पुत्र ज्ञान व वैराग्य के बारे में बताया।

आचार्य ने कलश की व्याख्या करते हुए महिलाओं को बेहद ऊर्जावान व सशक्त बताते हुए कहा कि कलश में क से काली, ल से लक्ष्मी व स से माता सरस्वती का वास होता है। यह तीनों माताओं के तेज को सिर पर उठाने जैसा महान कार्य केवल महिलाएं ही कर सकती है। साथ ही कलश में जल के देवता वरुण का निवास होता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...