दुर्ग में पुजारी करता था अनेचुरल सेक्स: चॉक्लेट-मोबाइल का लालच देकर बुलाता था बच्चों को, थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बच्चों के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि चाकलेट और मोबाइल का लालच देकर पुजारी बच्चों को बुलाता था और फिर उसके साथ अनेचुरल सेक्स किया करता था। बच्चों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम शिशुपाल महाराज है, जो महमरा एनीकट में दाह संस्कार और पूजा-पाठ करने का काम किया करता है।

सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि उनके पास दुर्ग के एक मोहल्ले से कुछ महिलाएं शिकायत लेकर आई थीं। उन्होंने बताया कि महमरा एनीकट में दाह संस्कार और पूजा-पाठ करने वाले शिशुपाल महाराज ने उनके बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए हैं।

महिलाओं ने बताया कि शिशुपाल महाराज उनके बच्चों को चॉकलेट और मोबाइल देने के बहाने अपने पास बुलाता था। वो उन्हें वहीं अपने पास कई-कई दिन रखता और खाना-पीना भी देता था।

खाने और मोबाइल के लालच में मोहल्ले के 6-7 बच्चे अक्सर उसके पास चले जाते थे। शुक्रवार को मोहल्ले की महिलाएं अपने बच्चों को ढूंढने शिशुपाल के पास पहुंचीं थी। उन्होंने अपने बच्चों को डांटकर पूछा कि वो उसके पास रोज क्यों जाते हैं। इसके बाद बच्चों ने बताया कि अंकल उन्हें मोबाइल देते हैं, जिसमें वे गेम खेलते हैं और कार्टून देखते हैं।

इनमें से कुछ बच्चों ने बताया कि वो चॉकलेट देने के बहाने उन्हें अंदर ले जाता है और उनके साथ गलत काम करता है। पुलिस ने आरोपी शिशुपाल के खिलाफ धारा 377, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ इस तरह की पहले भी शिकायत मिल चुकी है। वो इससे पहले दुर्ग में पूजा-पाठ करता था और वहीं रहता था। वहां भी कुछ बच्चों को अपने पास बुलाता था और लालच देकर उनके साथ अननेचुरल सेक्स करता था। उस समय उसे समझा बुझाकर छोड़ दिया गया था। इस बार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शिशुपाल 46 साल का है। उसकी शादी नहीं हुई है। सत्ती चौरा के पास अपनी बहन के साथ रहता है। वह इतना शातिर है कि ऐसे बच्चों को निशाना बनाता था, जिनके माता-पिता न हों। पुलिस ने 2-3 ऐसे बच्चों का पता लगाया है, जिनके माता-पिता नहीं हैं और वो अपनी दादी के पास रहते हैं। वो बच्चे शिशुपाल के पास 5-6 दिनों तक रुक जाते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...