चाहते हैं यमराज रहें दूर तो यातायात नियमों का पालन करें जरूर: सडक सुरक्षा माह के 27 वे दिन नेहरू नगर और गुरूद्वारा चौक पर यमराज ने यातायात नियमों का पालन करने दी समझाइश

अगर आप चाहते हैं यात्रा के दौरान यमराज रहें दूर तो यातायात नियमों का पालन करें जरूर। परिवहन के नियमों पर ध्यान नहीं देंगे, तो हादसे का खतरा बढ़ा रहेगा। क्योंकि किसी का भी यमराज से कोई एग्रीमेंट नहीं है। ऐसे में सभी लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचे। इससे परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी।

सडक सुरक्षा माह के 27 वे दिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज नेरूर नगर और गुरूद्वारा चौक में यमराज की वेश भूषा में ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियम जैसे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं तीन सवारी वाहन चालन करते पाये गये उनको यम लोक जाने का रास्ता बताया गया। साथ ही सुरक्षित वाहन चालन हेतु समझाइश दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि मै तो काल्पनिक यमराज हूॅ यदि आप बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते है तो सच में यमराज आपको लेने आ जाएंगें।

इसी प्रकार चौक चौराहो पर यातायात पुलिस द्वारा कुल-1800 वाहन चालको को यातायात नियमों एवं वाहन चालन के संबंध में जानकारी प्रदान कर पाम्पलेट वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...