दुर्ग में 6वीं क्लास की बच्ची से रेप: बेहला फुसला कर झाड़ियों में ले गया… अत्यधिक खून बहने से आरोपी घबराया, फिर छात्रा के साथ किया ये… कार में किडनेपिंग और Oyo होटल का क्या हैं कनेक्शन…?

  • सुनसान झाड़ी में बच्ची से आरोपी ने किया रेप
  • पहले सामने आई किडनैप कर होटल में रेप की थ्योरी
  • Oyo होटल में मिला आरोपी का नंबर

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग में 6वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादीशुदा पुरुष ने इस घटिया वारदात को अंजाम दिया है। जान पहचान होने की वजह से आरोपी ने बच्ची को बेहला-फुसला कर बाइक में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने झाड़ियों में बच्ची के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से अत्यधिक ब्लीडिंग होने लगा। जिससे आरोपी घबरा कर उसे कही छोड़ कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी नरेंद्र अग्रवाल को जल्द ही दबोच कर सलांखों के पीछे भेज दिया। मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

सुनसान झाड़ी में बच्ची से आरोपी ने किया रेप
बाद में पुलिस ने जांच में पाया आरोपी छात्रा को बहला फुसलाकर बाइक से सुनसान क्षेत्र में ले गया था और वहां घटना को अंजाम दिया। मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। चिखली का रहने वाला नरेंद्र अग्रवाल शनिवार शाम बाइक से भिलाई पहुंचा था। उसने एक 12 साली की लड़की को पुरानी जान पहचान के चलते मिलने के लिए बुलाया। जब लड़की उससे मिलने पहुंची तो उसने उसे लालच दिया। इसके बाद वो लड़की को बाइक में बैठाकर मोहन नगर थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा क्षेत्र में ले गया। वो उसे एक सुनसान झाड़ी वाले क्षेत्र में ले गया। वहां उससे रेप किया। इस दौरान लड़की को अधिक ब्लीडिंग होने पर वो डर गया और उसे सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में छोड़कर भाग गया।

पहले सामने आई किडनैप कर होटल में रेप की थ्योरी
शुरुआत में नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया था कि, आरोपी ने उसे कार में किडनैप कर उससे होटल में रेप किया है। लड़की शनिवार रात जब खून से लतपथ सुपेला थाने पहुंची तो और बताया कि उसको किडनैप किया गया और उसके बाद रेप हुआ है तो सुपेला पुलिस हैरान रह गई। लड़की ने इस घटना की जानकारी घर जाकर अपने परिजनों को दी। इसके बाद वो लोग सुपेला थाने पहुंचे। सुपेला पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने पुलिस को पहले तो बताया कि उसे कार में बंदूक की नोक पर किडनैप किया गया उसके बाद एक ओयो होटल में रेप हुआ है, लेकिन बाद में मामला दूसरा निकला। सुपेला और मोहन नगर पुलिस ने मिलकर मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Oyo होटल में मिला आरोपी का नंबर
पुलिस ने नाबालिग का मुलाहिजा करवाया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर उस स्थान पर ले गई जहां से उसे किडनैप किया गया था। वहां कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद लड़की ने कहा कि उसे एक ओयो होटल ले जाया गया था। पुलिस ओयो होटल पहुंची तो पता चला कि लड़के ने रूम के लिए फोन किया था, लेकिन उन्होंने रूम नहीं दिया गया, इससे वो उसे दूसरी जगह ले गया। वहां से पुलिस ने लड़के का नंबर लिया। आरोपी का लोकेशन ट्रैस करके उसे गिरफ्तार किया। तब जाकर पता चला कि लड़की को किडनैप नहीं किया गया, बल्कि लड़का उसे बहला फुसलाकर ले गया था। आरोपी नरेंद्र अग्रवाल दुर्ग जिले के चिखली क्षेत्र का रहने वाला है। वो हमाली का काम करता है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...