CG में एक और नक्सली वारदात: सर्चिंग पर निकले जवान हुए IED ब्लास्ट के शिकार, एक जवान गंभीर रूप से घायल, रायपुर किया गया रेफर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सली वारदात जारी है। रविवार को माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया। घटना बीजापुर का है, जहां डुमरीपालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग पर निकली टीम पर डुमरीपालनार और तीमेनार के बीच ब्लास्ट हुआ।

घायल जवान के पैर में गंभीर चोट आयी है। घटनास्थल से जवानों ने सर्चिंग के दौरान 5-5 किलो के 3 नग प्रेशर IED को बरामद किया गया है। घायल जवान का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा. भेजा गया। हालांकि बेहतर उपचार के लिए घायल जवान को एयर लिफ्ट कर अब रायपुर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...