दुर्ग में आबकारी विभाग की कार्यवाही: अवैध शराब बिक्री करने वालों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, कई लीटर अवैध शराब जब्त

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। सहायक आयुक्त आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम प्रकरण में 13 फरवरी 2024 को रात्रि में ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर वृत-धमधा में अवैध शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी केशव सिन्हा आत्मज खेद राम के कब्जे से कुल 31 पाव, मात्रा 5.580 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (बाजार मूल्य 3410 रूपये) जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

एक अन्य प्रकरण में 14 फरवरी 2024 को प्रातःकालीन गश्त के दौरान श्रीराम गैरेज, टी.पी. नगर भिलाई के पास आरोपी संजय मिश्रा आत्मज स्व. राजन मिश्रा के कब्जे से कुल 26 नग पाव, मात्रा 4.680 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (बाजार मूल्य 2860 रूपये) जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) प्रकरण दर्ज किया गया।

उक्त प्रकरणों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू, भुपेन्द्र नेताम, मुख्य आरक्षक प्रह्लाद सिंग राजपूत, फागू राम टण्डन, आबकारी आरक्षक त्रिलोक नाथ इन्दौरिया, अशोक वर्मा, ऑपरेटर आयुष , वाहन चालक दुर्गा साहू, नोहर लाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...