भिलाई में अधेड़ महिला गांजा बेचते गिरफ्तार: जब पुलिस पकड़ने पहुंची तब मिला सिर्फ 100 ग्राम गांजा, घर के अंदर दीवान खोलते ही पुलिस हुई हैरान… पढ़िए

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा मादक प्रदार्थ यानि ड्रग्स के खरीदी-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भिलाई में पुलिस ने एक महिला को गांजा बेचते पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ है। ये मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बीरो बाई नाम की महिला वृंदा नगर गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय के बगल में अपने घर के पास में अवैध रूप से गांजा ब्रिकी कर रही है। जानकारी मिलते ही वैशाली नगर TI ममता अली शर्मा ने तुरंत एक टीम बनाई।

टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। जहाँ मुखबीर के बताये महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर आरोपी महिला ने अपना नाम-पता बिरो बाई, पति स्व० करनैल सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय के बगल में वृंदा नगर बताया। आरोपी के कब्जे से एक थैले में 20 नग पुड़िया गांजा जब्त किया गया। जिसका वजन लगभग 100 ग्राम था इसके अलावा उसके घर के अंदर दिवान से 7 नग पॉलीथीन में 5.500 ग्राम गांजा और बरामद किया गया। पुलिस ने मादक प्रदार्थ की कीमत 33 हजार रूपए आंकी है।

आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये उसे विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशिलय रिमाण्ड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि, दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला, ASP अभिषेक झा, ASP क्राइम अनुराग झा, CSP भिलाई नगर विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में दुर्ग जिले में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक ममता अली शर्मा, सउनि० केसेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक 344 विरेन्द्र यादव, आरक्षक दुर्गेश राजपुत, आरक्षक भागवत साहू, आरक्षक सुरेश यादव, म0आर0 श्रेया राजपुत एवं एसीसीयु टीम से सउनि पूर्ण बहादुर सिंह की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...