CG में ITI स्टूडेंट ने लगाई फांसी: कमरे में फंदे पर लटकते मिला शव… छात्र ने मोबाइल में सुसाइड नोट में लिखा – मेरे जाने के बाद मेरे माता पिता को समझ मे आएगी मेरी कीमत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आईटीआई कर रहे छात्र ने मोबाइल में मैसेज लिख कर आत्महत्या कर ली। छात्र के द्वारा रोशनदान में फांसी लगा कर आत्महत्या की है। मरने से पूर्व छात्र ने मोबाइल में मैसेज भी लिखा है, पर उसे किसी को सेंड नही किया। इसमें लिखा है कि मम्मी-पापा आप लोग मेरी कीमत नहीं समझते। मेरे जाने के बाद आप लोगों को मेरी कीमत समझ में आएगी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी अंकित राय (21) पिता उमेंद राय सरकंडा के राजीव विहार में अपने मामा सीताराम के घर में रहता था। साथ में परिवार के सदस्य भी रहते थे। सोमवार को परिवार वाले अपने गृह ग्राम पामगढ़ गए थे। इस दौरान अंकित घर में अकेला था। दोपहर करीब 2 बजे उसका मामा सीताराम घर पहुंचा, तब अंकित की लाश कमरे में फंदे पर लटक रही थी।

ITI का स्टूडेंट था अरविंद
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अरविंद 12वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद ITI की ट्रेनिंग कर रहा था। वह पिछले एक साल से बिलासपुर में रहता था। उसके साथ उसके मम्मी-पापा भी रहते थे। अरविंद अपने मामा के निर्माणाधीन मकान की देखरेख भी करता था। सोमवार को उसे घर में छोड़कर परिजन अपने गांव चले गए थे।

छात्र के मोबाइल में लिखा था मैसेज
सोमवार शाम सरकंडा पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और युवक की तलाशी ली। इस दौरान उसके जेब से मोबाइल मिला। जांच में पता चला कि छात्र ने मोबाइल में मैसेज टाइप कर रखा था और स्क्रीन शॉट भी लिया था। उसमें लिखा था कि मम्मी-पापा आप लोग को मेरी कीमत नहीं समझते। मेरे जाने के बाद आप लोगों को मेरी कीमत समझ में आएगी। TI हरीश तांडेकर का कहना है कि मैसेज देखकर लग रहा है कि छात्र की गतिविधियों से उसके परिवार वाले नाराज रहते थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...