बिल्डर से अभिनेता बने मनोज राजपूत गिरफ्तार: युवती से अन-नेचुरल S*X का आरोप… पुलिस ने दर्ज किया केस, क्या है पूरा मामला ?

भिलाई। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के ताजा-ताजा अभिनेता और निर्माता-निर्देशक मनोज राजपूत को रेप और अननेचुरल सेक्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भिलाई की 29 साल की युवती ने मनोज राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

GRP भिलाई-3 थाने में केस दर्ज किया गया है। 29 साल की पीड़िता ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मनोज राजपूत छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं। पीड़िता ने बताया कि मनोज के साथ उसका अफेयर पिछले 12 सालों से चल रहा है। शादी का वादा कर वो पिछले कई सालों से उससे रेप और अप्राकृतिक अनाचार कर रहा है।

मिली जानकारी मुताबिक आरोपी मनोज राजपूत को जब गिरफ्तार कर पुलिस ले जा रही थी तो वह मीडिया के सामने हाथ हिलाते और फ्लाइंग किस देता रहा। जब उससे पूछा गया कि आप रेप केस में गिरफ्तार हुए हैं और हाथ हिला रहे हैं तो आरोपी ने कहा कि इसका सच न्यायालय में पता चल जाएगा।

मीडिया से मिली जानकारी युवती का बयान कि शादी की बात पर एक्टर हमेशा उसे टाल देता था। अब उसने साफतौर पर शादी से इनकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनोज राजपूत एक्टर और निर्माता-निर्देशक के साथ-साथ बिल्डर भी हैं। छॉलीवुड एक्टर अक्सर विवादों में रहते हैं। दुर्ग में नागपुर हाईवे टोल प्लाजा के आगे कई सौ एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करने का भी आरोप इन पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...