जिलेवासियों को बड़ी सौगात: मांगलिक भवन और गार्डन निर्माण के लिए 1.2 करोड़ रुपए स्वीकृ… डिप्टी CM अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को बड़ी सौगात मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सरिया नगर पंचायत में मांगलिक भवन और उद्यान के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद दोनों कार्यों के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री साव ने दोनों कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा सरिया नगर पंचायत में डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के लिए 73 लाख 73 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग द्वारा सरिया में उद्यान निर्माण के लिए 46 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में दर्दनाक हादसा : डेंगूनाला पुल के नीचे...

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम बच्चे का शव...

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...