एक्ट्रेस की मौत: 23 साल की अभिनेत्री का फंदे से लटकता मिला शव… सुसाइड नोट भी मिला… पिता को लिव-इन पार्टनर पर शक

नई दिल्ली। उड़िया इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा की मौत हो गई है. रश्मिरेखा को भुवनेश्वर के नयापल्ली स्थित उनके किराए के मकान में पंखे से लटकता हुआ पाया गया. एक्ट्रेस की मौत के बाद उनका लिव इन पार्टनर संतोष पात्रा सवालों के घेरे में है.

23 साल की एक्ट्रेस की मौत
रश्मिरेखा के पिता ने संतोष पात्रा को अपनी बेटी की मौत के मामले में जिम्मेदार बताया है. सीनियर पुलिस अफसर के मुताबिक, अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है.

23 साल की एक्ट्रेस 18 जून की रात को अपने किराए के मकान में पंखे से लटकती हुई पाई गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है. शुरुआती जांच के मुताबिक, ये सुसाइड का मामला नजर आता है. एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट लिखा था जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया.

पिता ने किसे बताया आरोपी?
एक्ट्रेस के पिता ने मीडिया को बताया कि उन्हें बेटी के मौत की जानकारी उनके लिव इन पार्टनर पात्रा से मिली. शनिवार को रश्मिरेखा ने हमारी किसी कॉल्स का जवाब नहीं दिया था.

बाद में संतोष से हमें उसकी मौत की खबर सुनने को मिली. हमें मकान मालिक से पता चला कि संतोष और रश्मि पति पत्नी बनकर रहते थे. हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अगर दोनों शादीशुदा हैं तो संतोष ने मेरी बेटी को मारा है. मुझे नहीं पता सुसाइड नोट में क्या लिखा है.

एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से ताल्लुक रखती थीं. टीवी सीरियल Kemiti Kahibi Kaha से रश्मि को इंडस्ट्री में फेम मिला था. पुलिस एक्ट्रेस के मौत के मामले की जांच में हर पहलू को खंगाल रही है.

रश्मिरेखा के लिव इन पार्टनर संतोष पात्रा से पुलिस पूछताछ कर सकती है. देखना होगा पुलिस एक्ट्रेस के लिव इन पार्टनर को क्लीन चिट देती है या नहीं. क्योंकि पिता ने तो संतोष को ही दोषी ठहरा दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...