CG – राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ी: CM के निर्देश पर खाद्य विभाग से जारी हुआ आदेश, मोबाइल एप से भी कर सकते आवेदन

रायपुर। राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ा दी गयी है। अब 15 मार्च तक राशन नवीकरण करा सकते है। पहले इसकी तारीख 25 फरवरी तक थी, लेकिन अब लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गयी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग के संचालक जितेंद्र शुक्ला ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें।

अब इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाइन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 15 मार्च तक बढ़ाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही इसे खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्डधारक अपने मोबाइल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्रॉयड मोबाइल नहीं है या जहां पर नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है, वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशन कार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...