सुपेला संडे मार्किट में निगम और पुलिस की टीम का एक्शन: सड़क किनारे सामान फैला कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना… अतिक्रमण पर JCB, ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किए रोड पर खड़ी गाड़ियां

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सुपेला संडे मार्केट में निगम प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर इस रविवार को भी बड़ी करवाई की है। निगम की टीम द्वारा घड़ी चौक से गदा चौक तक सड़क के दोनों किनारो में सामान फैला कर तथा ठेला खोमचे में व्यवसाय करने वाले 8 दुकानदारों से राजस्व विभाग ने 5 हजार रूपया जुर्माना वसूल किया वहीं सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात को बाधित करने वाले वाहनों को यातायात पुलिस ने जब्त भी किया। भिलाई निगम प्रशासन घड़ी चौक से गदा चौक तक सड़क में विक्रय वस्तु फैलाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के खिलाफ वृहद अभियान चलाकर यातायात को सुगम बनाने तथा बाजार को सुव्यवस्थित करने विगत माह अनेक दुकानदार द्वारा अपने आवंटित क्षेत्र से बाहर किये अतिक्रमण पर बेदखली की कार्रवाई कर बाँस बल्ली टीन टप्पर को जब्त किया गया और निगम की टीम मार्केट क्षेत्र का भ्रमण कर बाजार मे व्यवस्थित व्यवसाय हो इस पर निगरानी रख कर मुनादी करवा रहा है।

इसके बाद भी सडक पर फल ठेला खोमचे लगा कर यातायात को बधित करने के प्राप्त जन शिकायत पर आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने जोन-1 को तत्काल कार्रवाई कर बाजार को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश पर जोन आयुक्त खिरोद्र भोई अपने अधिकारी कर्मचारी की टीम तथा पुलिस प्रशासन के साथ 25 फरवरी रविवार को एक बार फिर घडी चौक से गदा चौक तक निरीक्षण कर सड़क पर फल ठेला लगाने वाले पांच व्यापारी तथा तीन किराना दुकानदार जो दुकान के बाहर सामान फैला कर सड़क पर अतिक्रमण कर रखे थे उसके विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई कर 5 हजार रूपया अर्थ दण्ड वसूल किया वहीं सड़क पर बेतरतीब खड़े 10 मोटर साइकिल को यातायात पुलिस ने जब्त किया और क्रेन से उठाकर थाना मे जमा किये।

निगम की टीम पूरे मार्केट में घूम कर दुकान के बाहर मार्किंग स्थल से बाहर लगने वाले टेबल,कुर्सी, पुतले, दुकान बोर्ड आदि को जब्त भी किया है। कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू उप अभियंता श्वेता महेश्वर सुनील नेमाड़े वार्ड प्रभारी यात राम चंद्राकर इमान सिंह कन्नौजे राजेश गुप्ता नंदकुमार सिन्हा, ओमप्रकाश चंद्राकर सुपेला थाना के तथा यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...