छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों के बाद आधा दर्जन IAS अफसरों का तबादला… कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए; देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों के ठोक में तबादले के बाद 6 IAS अफसरों का भी ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, तीन जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इनमें हाल ही में विवादों में आई गौरेला-पेंड्रा–मरवाही की कलेक्टर रही प्रियंका महोबिया को हटाकर उन्हें संचालक पंचायत विभाग बनाया गया है। वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर कुमार लाल चौहान बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के MP धर्मेश कुमार साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए कलेक्टर होंगे। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर चंदन कुमार को हटाकर उन्हें स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...