सेक्टर – 9 में हुई श्रीराम जन्मोत्सव के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक: श्री रामनवमी के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव के नवनियुक्त पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आज सेक्टर 9 में आहूत की गई। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष 17 अप्रैल को होने वाले श्री रामनवमी के आयोजन की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न प्रखण्डों में आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से बातचीत की गई।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस उद्देश्य के साथ समिति की नींव रखी गई थी वह स्वप्न अब साकार हो चुका है। हमारे अराध्य प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। इसी क्रम में समिति द्वारा विगत 38 वर्षों से आयोजित श्री रामनवमी उत्सव भी इस वर्ष और भी भव्य रूप से मनाये जाने की तैयारी है। 39वें वर्ष के इस आयोजन को भव्य रूप से मनाने, तैयारियों की संदर्भ में आज समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र भगत, विष्णु पाठक, जिलाध्यक्ष मदन सेन, गीतांजलि कौशिक, मेघा कौर, मुकेश पाण्डेय, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र भगत, मनोहर देवांगन, प्रदीप चौधरी, रामअवतार जंघेल, उमेश तिवारी, रामचंद्र साहू, अमरजीत यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...