अग्निवीर भर्ती-2023 के परिणाम घोषित: इस वेबसाइट पर चेक कर सकते है अपना रिजल्ट… चयनित अभ्यर्थी की 5 मार्च को होगी ब्रीफिंग

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु दिसम्बर 2023 में जांजगीर चांपा जिले में आयोजित भर्ती रैली का परिणाम 27 फरवरी 2024 को घोषित कर दिया गया है। उक्त भर्ती में 5532 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जिसमें से 870 उम्मीद्वार अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमेन के लिए चुने गये है। जो कि इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे।

चयन परिणाम भारतीय थल सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अथवा जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 05 मार्च 2024 को प्रातः 7.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय, शहीद वीर नारयण सिंह अर्तराष्ट्रीय स्टेडियम के पास नया रायपुर में उपस्थित होना आवश्यक है । सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की प्रारंभिक ब्रीफिंग ओर डिस्पेच प्रलेखन की कार्यवाही की जायेगी। सभी सफल अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2024 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटरों की शुरू की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय के टेलीफोन नं. 0771-2965212/ 0771-265213 पर सम्पर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...