अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की राशि का होगा अंतरण, 8 मार्च को DBT के माध्यम से बैंक खाते में जमा होगी राशि

दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार महतारी वंदन योजना अंतर्गत अनंतिम दावा आपत्ति की समयावधि खत्म होने के बाद अब प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा है। दावा आपत्ति का निराकरण 29 फरवरी तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन एक मार्च को होगा और स्वीकृति पत्र 2 मार्च को जारी होगा। इसके बाद महतारी वंदन योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी 8 मार्च को पात्र महिला हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में राशि का अंतरण किया जाएगा। योजना अंतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए यानी हर साल 12 हजार रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 अंतर्गत लगभग 108998 आवेदन मिले हैं।

पात्र हितग्राहियों की अनंतिम सूची जारी होने के बाद हितग्राही संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र या ग्राम पंचायत में जाकर अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा दी गई है। हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना के लिए DBT वाला बैंक खाता कैसे चालू करें-

इसके लिए जिस भी बैंक में खाता है उस बैंक से DBT शुरू करने वाला फॉर्म भरकर अपना बैंक पासबुक और अपने आधार कार्ड का छायाप्रति लगाकर बैंक में जमा करना होगा। बैंक में फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक द्वारा आपके खाते में डीबीटी एक्टिव हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...