शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का कल हो रहा है दुर्ग आगमन: जामुल में होगा विशाल हिंदू राष्ट्र धर्मसभा का आयोजन

दुर्ग। स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 1 मार्च को तीन दिवसीय प्रवास पर जामुल, ज़िला- दुर्ग आगमन हो रहा है। जहां 02 मार्च को शाम 4:00 बजे से शिवपुरी, जामुल में शंकराचार्य जी विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा के माध्यम से सभी सनातनीयों को अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे। शंकराचार्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर समुचे भारत का भ्रमण कर रहे हैं, शंकराचार्य जी पहले ही कह चुके हैं कि साढ़े तीन वर्षों में भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाना है।

संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि शंकराचार्य जी का यह पहली बार जामुल आगमन है और वो भी विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा में जहां काफ़ी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमीयों का आगमन सभी क्षेत्रों से शंकराचार्य जी का दर्शन व उनके वाणी को श्रवण करने के लिए होगा, आयोजन के स्तर को ध्यान में रखते हुए बहुत ही बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है, 50,000 पचास हज़ार आमंत्रण पत्र तैयार किए गए हैं जिसे घर घर पहुँचने का कार्य 15 फ़रवरी से आरंभ होगा। शोभायात्रा,कलश यात्रा कि भी तैयारी की जा रही है, 108 फिट का भव्य मंच तैयार किया जा रहा है, गाँव गाँव में भी आयोजन को लेकर बैठकों का दौर जारी है, प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के सदस्य व पदाधिकारी सभी अपने अपने स्तर पर कार्यक्रम को सफलता पुर्वक सम्पन्न करवाने ने की तैयारी में जुट गए हैं।

शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का कल शाम 5:30 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आगमन होगा। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंकराचार्य जी का स्वागत करेंगे स्वागत पश्चात शंकराचार्य जी दुर्ग से जामुल प्रस्थान करेंगे। जामुल उपाध्याय निवास पहुँच कर उपस्थित श्रद्धालुओं को दर्शन प्रदान करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...