CG – बीजेपी नेता की सुसाइड की गुत्थी सुलझी: धर्मांतरण के लिए प्रेमिका डाल रही थी दबाव… तंग आकर पूर्व एल्डरमैन ने दे दी जान… मौत के 7 माह बाद खुलासा

बीजेपी नेता की सुसाइड की गुत्थी सुलझी

मुंगेली: 15 जुलाई साल 2023 को 44 वर्षीय भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल की बिजली के खंभे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। मृतक भाजपा नेता पूर्व एल्डरमैन रहने के अलावा उस वक्त बिलासपुर सांसद का प्रतिनिधि भी था। शैलेंद्र राम्हेपुर के पास कियोस्क संचालक का काम करता था। 14 जुलाई को जब मृतक घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मोबाइल बंद होने पर परिजन और नगर के लोग सारी रात उसे खोजते रहे। दूसरे दिन 15 जुलाई को शैलेंद्र की लाश उसके कियोस्क सेंटर से आधे किलोमीटर दूर खेत के बीच में फांसी पर लटकती मिली।

अब इस सुसाइड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बीजेपी नेता ने अपनी प्रेमिका के द्वारा ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक के द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के हैंड राइटिंग के मिलान के बाद इस बात की पुष्टि की है। साथ ही दबाव बनाने वाली प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला ने मृतक से प्रेम संबंध होने की बात कबूल की है।

मिली जानकारी के अनुसार,15 जुलाई 2023 को लोरमी नगर पंचायत निवासी शैलेंद्र जायसवाल की लाश बिजली के खंभे से लटकी हुई मिली थी। लाश के पास पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया था। मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में सोनिया लकड़ा नाम की युवती का जिक्र था. जिस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप बीजेपी नेता ने लगाया था। अपने सुसाइड नोट में बीजेपी नेता ने लिखा था कि, युवती के साथ उसकी जान पहचान 2018 में हुई थी। दोनों मोबाइल पर घंटो बातचीत भी करते थे। इस बीच दोनों में प्रेम संबंध भी स्थापित हुआ।

उन्होंने आगे लिखा कि, इसी का फायदा उठाकर वह लगातार उन पर धर्मांतरण का दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं उनकी प्रेमिका ने उससे 20 हजार रुपये भी लिए थे। पैसे लेने के बाद भी वह उन पर लगातार धर्मांतरण का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर बीजेपी नेता शैलेन्द्र ने कियोस्का सेंटर से कुछ दूरी पर एक खेत मे लगे खंभे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना स्थल पर मिले सुसाइड नोट के हैंड राइटिंग की जांच जब एक्सपर्ट से कराई गई तो पता चला कि, मृतक के पास मिला सुसाइड नोट उसी ने ही लिखा था। पुलिस ने 306 के तहत अपराध दर्ज कर महिला को लोरमी के पुराने बस स्टैंड के पास उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। महिला से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। मालूम हो कि मृतक बीजेपी नेता शैलेन्द्र जायसवाल 45 वर्ष पूर्व एल्डरमैन के अलावा सांसद प्रतिनिधि भी था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...