केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिला 4,842 करोड़ रुपए: CM साय बोले – छत्‍तीसगढ़ बनेगा विकसित और समृद्ध राज्‍य

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वित्तीय पोषण को लेकर केंद्र सरकार ने 4842 करोड़ रुपये की करों राशि का आवंटित किया है। जिसकी क़िस्त 11 दिसंबर को जारी की जाएगी। वहीं इसकी दूसरी क़िस्त एक महीने के भीतर में दी जाएगी। कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत 4842 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिले हैं। इसका उपयोग छत्तीसगढ़ के विकास के लिए होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। दिल्ली से रायपुर लौटे CM विष्णुदेव साय ने माना एयरपोर्ट में यह बात कही। वही छत्तीसगढ़ में आज से बोर्ड शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं पर उन्होंने कहा, “बिना दबाव के परीक्षा दें. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें सीएम साय शामिल हुए। खबर है कि इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही कम से कम आधे उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी। इनमें पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट भी शामिल हो सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...