महादेव बुक के ऑपरेटर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को रायपुर कोर्ट लेकर पहुंची ED… शुक्रवार को हुई थी गिरफ्तारी, मिलेगी कस्टडी?

रायपुर। महादेव सट्टा बुक में एक और बड़ा अपडेट आया है। मिली जानकारी के अनुसार सट्टा संचालन के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को लेकर ED की टीम रायपुर कोर्ट पहुंची है। ED ने शुक्रवार को भोपाल से तलरेजा और कोलकाता से सूरज को गिरफ्तार किया था। फिलहाल 3 बजे जज पहुंचेंगे, इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू होगी। ED दोनों आरोपियों की रिमांड लेने का प्रयास करेगी। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान तलरेजा और रतनलाल जैन के शुभम सोनी के साथ करोड़ों का ट्रांजेक्शन मिला था। शुभम सोनी अभी फरार है। वहीं सूरज चोखानी पर शेयर मार्केट में महादेव सट्टा का पैसा लगाने का आरोप है। इसके अलावा रायपुर की विशेष कोर्ट में आज महादेव सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनील दम्मानी के बेल एप्लिकेशन पर भी सुनवाई होगी। आपको बता दें, दो हफ्ता पहले ED ने भिलाई से 25 साल के नीतीश दीवान को गिरफ्तार किया था। वैशाली नगर का रहने वाला नीतीश दीवान महादेव सट्टा बुक प्रमोटर के साथ पैनल ऑपरेशन का काम करता था और 2 साल तक दुबई में रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी निशानदेही पर ही टीम तलरेजा तक पहुंची है। ED ने 28 फरवरी को रायपुर सहित कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर और मुंबई में एक साथ छापे मारे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...