CG – पत्नी के चरित्र पर करता था शक, तो उतार दिया मौत के घाट… फिर पति ने भी फांसी लगाकर दी जान… अगले दिन बेटे ने देखी मां-पिता की लाश

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, तो उतार दिया मौत के घाट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के कबीर नगर क्षेत्र में एक पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। फिलहाल हत्या की वजह क्या थी, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पति अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। शनिवार रात पति पत्नी के बीच चरित्र पर शक के चलते विवाद हुआ था।

आरोपी मृतक भरत लाल साहू ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार और फिर खुद घर में ही फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची कर जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना की वजह चरित्र पर संदेह और पारिवारिक विवाद बताई जा रही है।

थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि मृतक भरत लाल साहू फल बेचने का काम करता था और उसका परिवार के साथ सोनडोंगरी में रहता है। आज सुबह 7 बजे परिवार के लोगों ने थाने में जानकारी दी थी। वहीं इस मामले पर दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

डॉक्टर की रिपोर्ट आने बाद ही चीजें स्पष्ट होगी। आरोपी का पूरा परिवार एक साथ रहता है। परिवार में बेटा बहू के साथ उनकी एक बेटी है जो मानिसक रूप से विक्षिप्त है। दो बेटे और हैं जो बाहर रहते हैं। जब कल रात घटना हुई तब बहू और बेटा दूसरे कमरे में थे।

सुबह के समय जब उनका बेटा सोकर उठा तो उसने पिता की लाश फंदे पर और मां की लाश लहूलुहान हालत में देखी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों और पुलिस को दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...