सचिव और दुर्ग कलेक्टर ने किया श्रम अन्न सहायता केन्द्रों का निरीक्षण, श्रमिक पंजीयन शिविर लगाने के दिये निर्देश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के सचिव सह श्रमायुक्त अलरमेल मंगई डी., कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और सचिव भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल सविता मिश्रा ने आज श्रम विभाग के द्वारा संचालित योजना शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता अंतर्गत दुर्ग जिला में संचालित विभिन्न श्रम अन्न सहायता केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बी.आर.पी चौक मरोदा, तहसील चौंक दुर्ग, सब्जी मार्केट सुपेला, कुगदा कुम्हारी में केन्द्रों की हालात देखी।

निरीक्षण के दौरान जिले में संचालित समस्त श्रम अन्न सहायता केन्द्रों में शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों का श्रमिक पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही केन्द्रों में विभागीय जिला अधिकारी व कर्मचारियों को मूल-भूत सुविधाये सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त दुर्ग श्रद्धा केशरवानी भी उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...