छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय से हटाई गई सुरक्षा: पार्टी ने जताई आपत्ति, PCC ने रायपुर SSP को लिखा पत्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर राजीव भवन से सुरक्षा हटा ली गई है। कांग्रेस ने इस पर ऐतराज जताया है और एसएसपी को पत्र लिखकर फिर से सुरक्षा देने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने पत्र में कहा है कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से सुरक्षा हटा ली गई है। अभी लोकसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में पार्टी के सीनियर नेताओं का आना-जाना लगा रहेगा। उन्होंने नेताओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसे बहाल करने की मांग की है। पार्टी ने बीजेपी सरकार के इस इसे फैसले को दुभाग्‍यपूर्ण बताया है।

कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने रायपुर पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में बीते कई सालों से सुरक्षा कंपनी तैनात थी, लेकिन फरवरी 2024 को सुरक्षा कम्पनी को पूरी तरह से हटा दिया गया है। गैदू ने आसन्न लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी गतिविधियों के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं के साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट नेताओं को मुख्यालय में आवागमन होते रहता है, ऐसी स्थिति में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजीव भवन में अविलंब सुरक्षा कम्पनी तैनात की जाए।

वहीं संचार विभाग के अध्‍यक्ष सुशील आनंद ने कहा कि जब राज्‍य में कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा के दोनों कार्यालयों में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्‍म परिसर दोनों स्‍थानों पर पर्याप्‍त सुरक्षा दी गई थी। बीजेपी सरकार कांग्रेस भवन की सुरक्षा हटाकर गलत परंपरा शुरू कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...