CG – नशेड़ी बेटा बना हैवान: मां की हत्या कर पानी की टंकी में छुपाया शव, दो दिन बाद मिली लाश

मां की हत्या कर पानी की टंकी में छुपाया शव

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: पोड़ी थाना इलाके में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या गला दबाकर कर दी. मां की हत्या करने के बाद नशेड़ी बेटे ने शव को पानी की टंकी में छिपा दिया.घरवालों ने जब आरोपी से पूछा कि मां कहां गई है तो उसने कहा कि वो जरुरी कागजात लेकर घर से निकली है. परिवार वालों को लगा कि शाम तक लौट आएगी. जब दो दिन हो गए और लापता महिला नहीं लौटी तब घरवालों ने तलाश शुरु की. महिला की खोजबीन के दौरान घर में बंद पड़े एक कमरे से महिला की लाश मिली. महिला की हत्या कर लाश को पानी की टंकी में छुपाकर रख दिया गया था. परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. बेटे पर आरोप है कि वो नशे का आदि है और आए दिन घर में नशे और पैसे के लिए विवाद करता रहता था.

बेटे ने मां की हत्या कर पानी की टंकी में छिपाया शव: मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि सोनमति कुर्रे दो दिनों से घर से लापता थी. महिला का पति भजनलाल भी किसी काम से बैकुंठपुर गया हुआ था. भजनलाल जब घर वापस आया तो सोनमती की तलाश शुरु हुई. परिवार वालों ने आरोपी बेटे से भी पूछताछ की. बेटे ने बताया कि मां सोनमती घर के कागजात और जरुरी दस्तावेज लेकर कहीं चली गई है. परीजनों को उसकी बात पर शक हुआ. परिजनों ने घर में बंद पड़े एक कमरे को खोला. कमरा खोलते ही तेज बदबू फैल गई. लोगों ने जब घर के भीतर पानी की टंकी को खोला तो देखा कि लापता महिला का शव उसमें पड़ा है. परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.

नशे का आदि था आरोपी: परिवार वालों का कहना है कि आरोपी अर्जेश कुर्रे नशे का आदि था. आए दिन नशे और पैसे को लेकर घर में विवाद करता रहता था. नशे के चलते उसकी पत्नी भी उसे दस साल पहले छोड़कर चली गई थी. आरोपी के चार बच्चे भी हैं. अर्जेश के पिता भजनलाल एसईसीएल से रिटायर्ड हैं. पेंशन के पैसे ही उनका परिवार चलता है. अर्जेश लगातार नशे के लिए घर से पैसे की मांग करता रहता था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...

स्पा सेंटर की आड़ में Sex racket का भंडाफोड़,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र...