रेप के आरोप में जेल से जमानत पर छूटते ही बिल्डर-एक्टर मनोज राजपूत के खिलाफ एक और FIR: गवाही देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप… जल्द गिरफ्तरी?

भिलाई। छत्तीसगढ़ के फिल्मों में हाल ही में डेब्यू करने वाले बिल्डर मनोज राजपूत की मुश्किलें आए दिन बढ़ती जा रही है। मनोज राजपूत को रेप और अननेचुरल सेक्स के आरोप में जीआरपी भिलाई-3 पुलिस ने 13 दिन पहले अरेस्ट किया था। मनोज तीन दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ फिर से पीड़िता को जान से मारने की धमकी और गाली गलौज करने का मामला दर्ज हो गया है। भिलाई नगर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सकती है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर मनोज राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 4 मार्च को वो दुर्ग न्यायालय में मनोज राजपूत के खिलाफ धारा 164 बयान दर्ज कराने गई थी। किसी कारण से वहां बयान नहीं हो पाया तो वो शाम को हनुमान मंदिर सेक्टर 9 दर्शन करने आ गई। वो अपनी स्कूटी से जैसे ही हनुमान मंदिर गेट के पास पहुंची मनोज राजपूत अपनी BMW कार CG 07 CL7777 वहां आया। उसने कार का विंडो ग्लास नीचे किया और उसे उंगली दिखाकर गाली देते हुए बोला कहां जा रही है। अगर तू मेरे खिलाफ कोर्ट में गवाही देगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। अभी मौका है समझ झा, पैसा देकर बेल ले लिया है तो तू क्या चीज है। मैंने पहले भी बोला था देख लूंगा तेरे को… इसके बाद वो कार को तेजी चलाता हुआ चला गया।

मनोज राजपूत की धमकी से पीड़िता काफी डर गई। उसने तुरंत अपने पिता को फोन करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद वो डरी हुई हालत में भिलाई नगर थाने पहुंची। वहां घटना के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दी। मनोज पर आरोप है कि उसने 29 साल की पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि वो उसके साथ पिछले 12 साल से शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। इसे लेकर जीआरपी भिलाई 3 पुलिस ने मनोज के खिलाफ धारा 376, 377, 506 और पास्को एक्ट की धारा 4,6 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा था। वहां जमानत में बाहर आने पर उसने उसी पीड़िता और उसके परिवार की शिकायत पर मनोज राजपूत के खिलाफ ये तीसरा मामला दर्ज हुआ है। सबसे पहला मामला दुर्ग के मोहन नगर थाने में दर्ज है। पीड़िता के पिता के साथ मनोज राजपूत ने एमआर लेआउट स्थित अपने ऑफिस में मारपीट की थी। इतना ही नहीं अपने बाउंसरों को बोलकर पीड़िता के पिता को जमकर पीटा था। इसके बाद उसने मामले की शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...