दुर्ग में बेरहमी से दो लोगों की हत्या: कुल्हाड़ी से हमला कर दादी-पोती को उतारा मौत के घाट… SP शुक्ला सहित आला अधिकारी पहुंचे मौके पर… परिजनों ने सुबह देखी लाश तब हुई घटना की जानकारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के गनियारी गांव में बीते देर रात किसी अज्ञात ने घर में घुसकर दादी और पोती की कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। डबल मर्डर के इस वारदात के गांव पुरे इलाके में सनसनी है, इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। वारदात के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। सुबह परिवार के लोग जब पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गनियारी गांव में राजबती साहू (62) और उसकी पोती सविता साहू (17) दोनों साथ रहते थे। पास में ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों का भी घर है। सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया गया है।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोती की लाश कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी मिली वहीं दादी का शव बरामदे में मिला है। राजबती साहू के गांव में चार घर हैं जहां इनके चारों बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं। इनका परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा है।

हत्या के मामले की जानकारी मिलते ही दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर है और जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हित में बड़ा और दूरगामी फैसला लेते हुए साड़ी की...

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...