अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों की मां को रोते-रोते हुआ रिश्तेदार से प्यार, पति से तंग आकर प्रेमी संग रहने लगी लिव इन में, पर अब…

अजब प्रेम की गजब कहानी

चूरू: चूरू जिले में एक और महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर प्रेमी का हाथ थाम लिया है. वह अब पति से छुटकारा पाना चाहती है और प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. लेकिन समस्या है कि उसे उसके पति और परिजनों से धमकियां मिल रही है. इससे डरी दो बेटियों की इस मां ने अपने प्रेमी के साथ पुलिस के पास पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. महिला फिलहाल अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है.

चूरू एसपी दफ्तर पहुंची राजलदेसर की 27 वर्षीय सरिता ने बताया कि उनका परिवार अभी सिरोही रहता है. साल 2014 में उसकी शादी चूरू जिले में स्थित सालासर निवासी शख्स के साथ हुई थी. उसका पति शराबी किस्म का व्यक्ति है. वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. 3 साल पहले पति ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया था.

उसके बाद जब वह घर के बाहर बैठकर रो रही थी तभी उसने पहली बार बीदासर के दड़ीबा गांव निवासी गोपाल प्रजापत (28) को देखा था. गोपाल उसकी रिशेतदारी में ही है. गोपाल ने उसे प्रभावित कर दिया. उसको लेकर अलग फिलिंग दिल में आने लगी. सरिता ने बताया कि करीब 7 महीने पहले गोपाल से उसकी दुबारा मुलाकात सुजानगढ़ के अस्पताल में हुई थी. उस समय दोनों बीमार थे और दवाई लेने अस्पताल गए थे. इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातें होने लगी.

इस बीच वह पति से परेशान होकर अपने पीहर में ही रह रही थी. बीते 9 फरवरी 2024 को वह अपनी एक बेटी को लेकर घर से निकल गई और गोपाल के साथ कोटा आ गई. 2 मार्च को दोनों सिरोही थाने पहुंचे. वहां उसने पति की हरकतों को बताकर अपने बयान दर्ज कराए. उसकी एक बेटी अभी भी उसके पति के पास है. बकौल सरिता अब वह गोपाल के साथ ही रहना चाहती है.

गोपाल ने बताया कि उसने बीकॉम तक पढ़ाई की है और वह अभी कोटा में अकाउंट्स का काम करता है. सरिता ने 10वीं तक पढ़ाई की है. सरिता अपनी मर्जी से उसके साथ लिव इन में रह रही है. लेकिन दोनों को लगातार धमकियां मिल रही है. उन्हें पुलिस सुरक्षा की दरकार है. क्योंकि उनकी जिंदगी को खतरा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...

CG News: एसी ब्लास्ट होने से घर में लगी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की ITI कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में एसी में हुए ब्लास्ट से आग लग...