भिलाई के स्मृति नगर में बढ़ रही थी लगातार चोरी की वारदात: पुलिस ने तीन चोरों को दबोजा… TV, मोबाइल सहित लाखों के सामान जब्त

भिलाई। भिलाई के स्मृतिनगर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना सामने आ रही थी। जिसे देखकर दुर्ग पुलिस तत्वरित कार्रवाई कर के 3 आरोपियों को अपने गिरफ्त में लिया है। आरोपियों के कब्जे से टी.वी., साउंड सिस्टम, माइक्रोवेव ओवन, मोबाईल, इंडक्सन कूकर एवं कीमती करीबन तीन लाख रूपये की संपत्ति बरामद की गयी है। आरोपियों की पहचान मंजीत दिवाकर, गोवर्धन बंजारे और आयुष बागड़े के रूप में हुई है।

दुर्ग पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज पढ़िए

चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में लगातार चोरी होने का शिकायत प्राप्त हो रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से) द्वारा गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु निर्देश दिया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के परिपालन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, शहर, नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी भिलाई नगर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु अभियान चलाकर रात्रि गस्त कर्मचारियो को सर्तकतापूर्वक गस्त करने हिदायत दिया गया था, जिस पर चौकी स्मृतिनगर के गस्त/पेट्रोलिंग टीम द्वारा दिनांक 07/03/2024 को गस्त के दौरान तीन भागते हुए संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ा गया जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर भेलवा तालाब के सामने पुरानी बस्ती कोहका में दरवाजा तोड़कर घरेलू समान चोरी करना स्वीकार किये।

साथ ही साथ 15 दिवस पूर्व नेहरू नगर थाना सुपेला क्षेत्र मे भी चोरी करना बताये। जिनके कब्जे से 1. एक ओप्पो कम्पनी का मोबाईल, 2. एक होम थियेटर लम्बे आकार का 3. एक TCL कम्पनी का छोटा एल.ई.डी. टीव्ही 4. एक सेमसंग कम्पनी का एल.ई.डी. टीव्ही 85 इंच 5. एक एल.जी. का म्यूजिक सिस्टम 6. एक एल.जी. कम्पनी का माइक्रोवेव (ओवन) जुमला कीमती 2,98,000/- (दो लाख अनठान्नवे लाख रूपये) को जप्त किया गया। बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया जाकर माननीय न्यायालय दुर्ग पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुरें स्मृतिनगर, सउनि उत्तम कुमार साहू, सउनि बी.एल. साहू, सउनि राजेन्द्र देशमुख, प्र.आर. मो. अहफाज़ खान, प्र.आर. रामकृष्ण सिन्हा, प्र.आर. हरिश कुमार सिंह, प्र.आर. डेरहा दास साहू, म.आर. नम्रता, आर. आशीष यादव, संजीव ओझा, तुषार छदैया, सविंदर सिंह, जी. लक्ष्मी नारायण, आत्मानंद कोसरे, सत्यनारायण सिन्हा, भूमिन्द्र वर्मा, गोपाल लामा, कौशलेन्द्र सिंह, राकेश निर्मलकर, संतोष सोनी का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों के नाम –

  • मंजीत दिवाकर पिता समारू दिवाकर उम्र 20 साल साकिन दरबानकापा शासकीय उचित मूल्य दुकान के पास थाना सरगांव जिला मुंगेली (छ.ग.) वर्तमान कोसा नगर शास्त्री अस्पताल के बाजू थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)
  • गोवर्धन बंजारे पिता रामप्रसाद बंजारे उम्र 22 साल साकिन कोसा नाला सतनाम भवन के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)
  • आयुष बागड़े पिता अशोक बागडे उम्र 24 साकिन कोसानाला दीक्षित कालोनी सड़क नं. 05 कांती दर्शन महाविद्यालय थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...