शिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा: शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलसे, अस्पताल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती

शिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा

डेस्क। शिवरात्रि के पावन मौके पर राजस्थान के कोटा में एक बड़ा हादसा हुआ है. शिव बारात निकाले जाने के दौरान करंट की चपेट में आने से करीब 14 बच्चे झुलस गए हैं. हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई. बच्चों को लेकर लोग अस्पताल की तरफ भागे.

सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बच्चों से मिलने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी अस्पताल पहुंचे.

एसपी सिटी ने बताया कैसे हुआ हादसा
कोटा की एसपी (सीटी) अमृता धवन ने बताया कि यह घटना दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास हुई. कुछ लोग कलश में पानी भरने के लिए इकट्ठा हुए थे जिसमें 20-25 बच्चे और महिला-पुरुष शामिल थे.

एसपी ने कहा, ‘इसी में एक बच्चे के हाथ में 20 से 22 फुट का लंबा लोहे का पाइप था जो ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से टकरा गया जिससे करंट फैल गया. इसी दौरान वहां मौजूद अन्य बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए.’

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर उनको उपचार दिया जा रहा है. हमारी पहली कोशिश यही है कि सभी बच्चों का इलाज अच्छे से हो. उन्होंने कहा कि इसमें से एक बच्चे की हालत गंभीर है और वो 100 फीसदी तक झुलस चुका है जबिक एक अन्य बच्चे को 50 फीसदी बर्न इंजरी हुई है. बाकी बच्चे उससे कम प्रभावित हुए हैं. महिला अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मैं खुद भी वहीं जा रही हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...