कोटा में फिर से हारी एक और जिंदगी: JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या… सुसाइड नोट में लिखा – सॉरी पापा, मुझसे नहीं होगा JEE

कोटा में फिर से हारी एक और जिंदगी

डेस्क। राजस्थान के कोटा से फिर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कोटा रहकर JEE की तैयारी करे रहे एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है.

वहीं, छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है. बता दें कि कोटा में स्टूडेंट सुसाइड का इस साल का यह छठा मामला सामने आया है. बीते साल 2023 में 29 बच्चों ने सुसाइड कर लिया था.

कोटा में पुलिस-प्रशासन के द्वारा इन मामलों को रोकने के लिए बनाए गए नियमों के बाद भी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, गुरुवार यानी 6 मार्च को एग्जाम के प्रेशर के चलते एक और कोचिंग छात्र से सुसाइड कर लिया है.

कोचिंग स्टूडेंट का नाम अभिषेक कुमार है, जो बिहार के भागलपुर का रहने वाला था. वह निजी कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा था. अभिषेक कुमार पिछले एक साल से कोटा के विज्ञान नगर थाना इलाके के एक पीजी में रह रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कोचिंग संस्थान से जब पता किया तो मृतक छात्र अभिषेक कुमार 29 जनवरी को पेपर देने भी नहीं गया था. इसके बाद 19 फरवरी को भी एग्जाम था, लेकिन अभिषेक इसे भी देने नहीं गया था.

पुलिस को अभिषेक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है, सॉरी पापा मुझसे नहीं होगा, मैं जेईई नहीं कर पाऊंगा. मौके पर FSL जी टीम को बुलाया है और परिजनों को सूचना दी गई है.

पुलिस ने मृतक छात्र अभिषेक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और पुलिस द्वरा आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...