महतारी वंदन सम्मेलन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त: दुर्ग जिले में इन जगहों पर आयोजित होगा महतारी वंदन प्रोग्राम

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी नें जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के उपलक्ष में 10 मार्च को जिला मुख्यालय में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन ( जिला स्तरीय कार्यक्रम ) के सफल संचालन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार संबंधित नगर निगम हेतु आयुक्त नगर निगम को और जनपंद क्षेत्र हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नोडल अधिकारी बनाये गये है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मलेन का आयोजन विवेकानंद हॉल दुर्ग में किया जाएगा। इसी प्रकार भिलाई-01 में अम्बेडकर भवन (मंगल भवन), भिलाई-2 में नगर पालिक परिषद चरौदा, नगर पालिक निगम रिसाली में डोम शेड दशहरा मैदान रिसाली, पाटन/जामगांव एम में सामुदायिक भवन अटारी/पाटन एवं धमधा/अहिवारा में सर्व समाज मांगलिक भवन में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का...

रायपुर। राजधानी में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पंडरी थाना क्षेत्र में एक कार शोरूम के पास लगे होर्डिंग पोल से...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का...

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...