CG – पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश: हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

CG – पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। जिले के अभनपुर इलाके में एक युवती की लाश मिली है। युवती का शव पेड़ में लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है की लाश जमीन से काफी ऊपर लटकी हुई थी, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके से अभनपुर पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

रविवार की सुबह अभनपुर थाना क्षेत्र के चंडी-कोपेडीह खार के पास वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बबूल पेड़ में एक लाश लटकते हुए देखी। लाश युवती की थी। जो सलवार के चुन्नी के सहारे पेड़ के लटक रही थी। जिसके बाद अभनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर आकर पंचनामा कार्रवाई कर लाश को मरचुरी पर रखवा दिया है। फिलहाल इस युवती की पहचान नही हो पाई है। उसके परिवार वालों की तलाश की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि ये युवती यहां तक कैसे पहुंची। संभावना है कि युवती आसपास के ही किसी गांव की ही रहने वाली है। हादसा देर रात हुआ है। पेड़ पर लाश लटकने की खबर मिलते ही आसपास भारी संख्या में गांव वालों की भीड़ भी जुट गई।

अभनपुर पुलिस के मुताबिक, आसपास मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका को नकार दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...