दुर्ग संभाग में दर्दनाक सड़क हादसा: नेशनल हाईवे में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर… दिल्ली के रहने वाले 4 लोगों की ऑन द स्पॉट डेथ, घंटो बाद कार से निकाले गए शव; पुलिस जाँच में जुटी…

बालोद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यह हादसा संभाग के बालोद जिले में हुआ। नेशनल हाईवे-30 पर रविवार शाम ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखचे उड़ गए और मृतकों के शव कार में ही फंस गए। कार सवार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी के शव को कार से बाहर निकाला। हादसे की पुष्टि पुरुर थाना TI शिशुपाल सिन्हा ने की है। उनके अनुसार यह हादसा जिले के अंतिम छोर मरकाटोला में हुआ है। कार से टक्कर से बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे और बिलासपुर से बस्तर जा रहे थे। खबर लिखे जाने तक शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने सभी के शव को मॉर्च्युरी में रखवाने के लिए एम्बुलेंस से भेज दिया है। कार का नंबर CG-11 AS 6084 है और ट्रक भी छत्तीसगढ़ रजिस्ट्रेशन का ही है। मामले की जाँच पुलिस कर रही है और फरार ट्रक ड्राइवर की भी तलाश में पुलिस की टीम लगी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...