छत्तीसगढ़ की सब जूनियर बालिका हॉकी टीम राउरकेला रवाना: ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता मे खेलेगी राज्य की होनहार लड़कियां… विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में होंगे मुकाबले; जानिए चयनित प्लेयर्स के नाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की सब जूनियर बालिका हॉकी टीम राउरकेला में प्रथम अखिल भारतीय सब जूनियर बालिका ग्रास रूट हॉकी प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई है। 11 मार्च से विश्व के सबसे बड़े बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में देश की प्रतिष्ठित 16 टीमें भाग ले रही है। छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे राज्य के नवप्रशिक्षित हॉकी खिलाड़ी भाग ले रही है एवं दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात इस प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम के कोच के रूप मे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे टीम के साथ है। उक्त प्रतियोगिता में बालिका हॉकी खिलाड़ी, श्रेया,केसर, वसुंधरा, नौरीन हयात माउली, परिधि, श्यामली, सुरेखा, गीतू, पल्लवी, ख्वाहिश, सुधा, राशि, सिमरन, काजल, गीताश्री एवं प्रियांशी भाग ले रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, भूषण साव, आशा थामस, ज्ञानचंद जैन,गणेश प्रसाद शर्मा, अनुराज श्रीवास्तव अब्दुल कादिर, गुणवंत पटेल प्रिंस भाटिया, कुमार स्वामी आदि ने टीम को अपनी शुभकामनायें दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...