CG – युवक की बेरहमी से हत्या: 3 दिन तक अगवा कर नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल

युवक की बेरहमी से हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक युवक की नृशंस हत्या की खबर सामने आ रही है। नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए अपहृत युवक की हत्या कर लाश गांव के पास फेंक दी। बताया जा रहा है कि 8 मार्च को युवक को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखने के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना का फिलहाल पुलिस द्वारा पुष्टि नही किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने 8 मार्च को कुटरू क्षेत्र में रहने वाले कुशु हेमला को अगवा कर अपने साथ ले गये थे। 8 मार्च से ही युवक के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखने के बाद नक्सलियों ने आज उसकी हत्या कर लाश गांव के पास फेंककर चले गये। बताया जा रहा कि सुबह के वक्त स्थानीय ग्रामीणों ने युवक की लहूलुहान लाश देखने के बाद घटना की जानकारी गांव में दी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल जारी है। उधर इस घटना के संबंध में पुलिस द्वारा कोई पुष्टि नही किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को भी हत्या की सूचना दी गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...