दुर्ग में युवक ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट: हत्या के बाद बैठा रहा शव के पास, आरोपी बोला – पत्नी पर रखता था गलत नीयत, इसलिए…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही। यहां एक युवक ने अपने ही पडोसी को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है की पड़ोसी उसकी पत्नी पर गलत नियत रखता था, जिसपर गुस्सा होकर युवक ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी है। इतना ही नहीं मर्डर के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा। उसने कहा कि मुझे हत्या का कोई अफसोस नहीं है। घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम महकाकला की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। महकाकला गांव में सुनील कुर्रे (35) अपने परिवार के साथ रहता है। उसके घर के पास ही कामेश्वर मार्कण्डेय (36) भी रहता था। सुनील को संदेह था कि कामेश्वर उसकी पत्नी के ऊपर गलत नजर रखता है।

जिसके चलते उसने रविवार की रात उसे मैदान के पास बुलाया। बार-बार मना करने के बाद भी पत्नी से बात करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद ज्यादा बढ़ने पर सुनील ने कुल्हाड़ी से कामेश्वर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

कामेश्वर की हत्या करने के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर एसीसीयू प्रभारी कपिल देव पांडे, एसडीओपी देवांश राठौर र डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सुनील कुर्रे को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि मेरी पत्नी से कामेश्वर बातचीत करता था। कई बार दोनों को समझाया, लेकिन वो नहीं माने और बात करते रहे। पिछले हफ्ते फोन पर पत्नी से हुई बातचीत की उसने रिकॉर्डिंग सुन ली थी। उसने कामेश्वर की हत्या की प्लानिंग की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...