CG – घर में नग्न अवस्थ में मिली लाश: मुंह में ठूंसी हुई थी साड़ी, शरीर पर चोट के भी निशान, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

घर में नग्न अवस्थ में मिली लाश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला की लाश नग्न अवस्था में मिली है। इतना ही नहीं महिला के मुंह में साड़ी ठूंसी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि घर घुसकर दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई होगी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। घटना, कोटा थाना क्षेत्र की है।

महिला तखतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती थी और ग्राम नेवरा में रोजी मजदूरी करती थी। बीते सोमवार की सुबह महिला की लाश झोपड़ी में देखकर गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नग्न अवस्था में महिला की लाश मिली उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शरीर पर चोट के भी निशान थे। पुलिस आशंका जता रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

पुलिस संदेहियों से पूछताछ के अलावा ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। मुखबिरों को भी जानकारी के लिए एक्टिव किया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि होगी। साथ ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...