दुर्ग के शिवनाथ नदी में बड़ी घटना टली: 25 साल की लड़की ने सुसाइड करने की मंशा से लगाई छलांग, लोकल मछुआरों ने नदी में कूदकर बचाई जान… इधर भिलाई में तालाब में डूबकर अधेड़ की मौत

दुर्ग। दुर्ग के शिवनाथ नदी में कल एक लड़की ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। जिसकी जान वहां के लोकल मछुआरों ने बचाई। लड़की की उम्र करीबन 25 वर्ष बताई जा रही है। युवती ने सुसाइड का प्रयास क्यों किया इसकी जांच पुलिस का रही है। दरहसल, युवती को नदी में डूबता देख स्थानीय दो मछुआरों ने नदी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। ये घटना पुलगांव थाना क्षेत्र का है। जिस जगह पर ये घटना हुआ वहां शिवनाथ नदी घाट पर दो ब्रिज बने हैं। एक छोटा (पुराना) पुल और एक नया ब्रिज। मंगलवार शाम एक युवती पुराने पुल पर पहुंची और आत्महत्या की मंशा से नदी में कूद गई। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान विद्युत नगर दुर्ग के रहने वाले शरद उइके और सुभाष नगर कसारीडीह निवासी प्रवीण साहू अंजोरा से दुर्ग की ओर आ रहे थे। उन्होंने युवती को डूबता देखा, तो तुरंत अपनी बाइक रोकी और शोर मचाकर बाकी लोगों को भी बुलाया।

युवकों का शोर सुनकर नदी के पास रहने वाले लोकल मछुआरे प्रभु निषाद और बंशीलाल ढीमर दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक युवती नदी में डूब रही है। उन्होंने तुरंत नदी में छलांग लगाई और डूबती हुई लड़की की जान बचा ली गई। मछुआरों ने युवती को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलगांव थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे। युवती दुर्ग के केलाबाड़ी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस की सूचना पर जब परिजन वहां पहुंचे, तो लड़की उनके साथ घर जाने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद उन्होंने उसे काफी समझाया। पुलिस ने भी लड़की को समझाया। इसके बाद वो अपने परिजनों के साथ घर वापस लौटी। युवती ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे जानने के लिए पुलिस युवती से पूछताछ करेगी।

इधर भिलाई-3 में तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

भिलाई-3 के विट्ठलपुरम उम्दा निवासी देवाशीष बनर्जी उम्र 56 साल की उम्दा स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर दुर्ग SDRF की टीम वहां पहुंची। टीम के जवानों ने बोट के जरिए कई घंटों तक बॉडी को खोजा। टीम द्वारा डीप डाइविंग कर डेड बॉडी को तालाब से बाहर निकाला पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस दौरान राजकुमार यादव और आशीष सिन्हा ने डीप डाइविंग कर शव को ढूंढा और तालाब से बाहर निकाला। भिलाई 3 पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...