अब गणपति धाम के नाम से जाना जाएगा अंबिकापुर का ऑक्सीजन पार्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ (हाथी पखना) में स्थित ऑक्सीजन पार्क को पहले वृक्ष मित्र स्व. ओ.पी. अग्रवाल के नाम से जाना जाता था। सरगुजा के कलेक्टर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र के माध्यम से इसका नाम गणपति धाम के नाम पर रखने की अनुशंसा की थी। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर अपनी सहमति भी दी है। इस आशय का आदेश आज यहां वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है। सरगुजा स्थित इस ऑक्सीजन पार्क को अब ‘‘गणपति धाम’’ के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने यह शर्त रखी है कि वन विभाग की सहमति केवल नाम परिवर्तन तक ही है, परन्तु इस पहाड़ पर कोई भी गैर वानिकी गतिविधि हेतु वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम 1980 के तहत भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, नई दिल्ली से स्वीकृति लिया जाना आवश्यक होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...