भिलाई में अब नाली में कचरा फेंकने वालों की खैर नहीं: निगम ऐसा करने वालों के खिलाफ करेगा कार्रवाई… निगम आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

भिलाई। भिलाई में नाली में कचरा डालकर जाम करने वाले के विरूद्व निगम अब सख्ती अपनाएगा। निगम द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। निगम में बैठक में आयुक्त ने कहा कि, नाली के उपर किये गये अतिक्रमण को चिन्हित कर बेदखली की कार्रवाई करें ताकि पानी जाम की स्थिति न रहे और डेंगू मलेरिया जैसे बीमारियों से बचा जा सके। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बुधवार को निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जोन अपने क्षेत्र के नालियो के चोक प्वांइट को चिन्हित कर सफाई करें ताकि पानी जाम न रहे। नालियो की सफाई होने के बाद नाली में कचरा फेंककर जाम करने वाले के विरूद्व जुर्माने की कार्रवाई करें।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि, नाली के उपर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण पाये जाने पर उसे तत्काल बेदखल करे, ताकि नालियों की गहराई से सफाई हो सके और जलजनित बिमारियो की आशंका से बचा जा सके। मच्छरों को रोकथाम के लिए क्षेत्र में दवा का छिड़काव हो। आगामी ग्रीष्म ऋतु में लोगो को पर्याप्त पीने का पानी मिले इसके लिए आवश्यक है कि पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाये गये पाईप लाईन का सभी जोन आयुक्त जाँच कर लिकेज पाये जाने की स्थिति में संधारण कार्य पूर्ण करवा लें ताकि आखरी छोर तक पानी पहुंचे। जिस किसी भी क्षेत्र के पेयजल की जाॅच के दौरान पानी दुषित पाया जाता है तो वहाॅ तत्काल आवश्यक उपचार कर पानी को पीने योग्य बनाये।

स्वास्थ्य विभाग मितानिनों के साथ मिलकर मोहल्लो मे सर्वे करके यह सुनिश्चित कर ले की वहाॅ डायरिया, डेंगू जैसे बिमारी का प्रभाव तो नही हो रहा है एवं इसके मरीज पाये जाने पर तत्काल उपचार किया जाये। आयुक्त श्री ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद एवं विधायक निधि के अप्रारंभ कार्य, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, जल जमाव वाले क्षेत्रो की पहचान, डेंगू तथा जलजनित बिमारियो की रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार, उद्यानो में मच्छरो की रोकथाम पेड़ो की छटाई आदि विषयो पर बैठक में विस्तृत समीक्षा किये।

पेयजल की शिकायत के लिए-हेल्प डेस्क
आयुक्त ने गर्मी के दिनो में निगम क्षेत्र से पेयजल संबंधी शिकायत को दर्ज करने निगम मुख्य कार्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना किये है। जिसका दुरभाष क्रमांक- 07882294303 है। जिनमें सम्पर्क कर नागरिक अपनी पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते है। बैठक मे अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक अभियंता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...