CG – घर में गया था चोरी करने, पर युवती को देख कर डोली नियत… पहले गला दबाकर मारपीट कर किया रेप… फिर सोने की अंगूठी लेकर हुआ फरार, ऐसे पकड़ाया नकाबपोश बदमाश

घर में गया था चोरी करने, पर युवती को देख कर डोली नियत

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में एक चोरी की वारदात हुई है। चोरी के साथ-साथ एक बदमाश ने रेप की भी घटना को अंजाम दिया है। साथ ही गला दबाया और मारपीट भी की। इसके बाद सोने की अंगूठी लूटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने युवती को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना 4 मार्च की है। पुलिस ने 180 CCTV की जांच से मिले सुराग के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि 21 वर्षीय युवती अपने परिजन के साथ पांच मार्च को थाना आई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि चार मार्च की रात वह घर पर सो रही थी। तकरीबन तीन बजे एक अनजान युवक उसके कमरे में घुस आया। वह चेहरे पर गमछा लपेटे हुए था। उसने पहले मारपीट की और उसका गला दबा दिया, जिससे युवती घबरा गई।

बदमाश युवक ने युवती की पिटाई करते हुए उसके साथ रेप किया। उसने धमकी भी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देगा। इस दौरान उसने युवती की सोने की अंगूठी भी लूट लिया और वारदात को अंजाम देकर भाग निकला।

इस घटना के बाद युवती दहशत में आ गई। उसने दूसरे दिन सुबह अपने परिजन को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंची। युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में बदमाश का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

इस केस की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलके आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। पता चला कि बदमाश चेहरे पर गमछा लपेट कर बालकनी में घुसा था। पुलिस ने लगभग 180 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले तब जाकर आरोपी का हुलिया स्पष्ट हुआ।

पुलिस को पता चला कि संदेही चंदवाभाठा लिंक रोड का वीर सिंह उर्फ पंकज (36) अमेरी में रह रहा है। उसकी तलाश में पुलिस अमेरी पहुंची। पुलिस की घेराबंदी देखकर पंकज भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी वीर सिंह से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने बताया कि इस घटना में उसके दो दोस्त इमलीपारा निवासी विद्याभूषण बरेठ (29) और मंझवापारा निवासी अन्नू उर्फ अब्दुल हनीफ (34)भी शामिल थे। लिहाजा, पुलिस ने पंकज की निशानदेही पर इन दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...