CG में कांग्रेस नेता की मौत: मॉर्निंग वॉक पे निकले थे पूर्व जनपद सदस्य… ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर ही हो गयी मौत… जमीन विवाद के चलते जान से मारने की साजिश

CG में कांग्रेस नेता की मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौबाजार से बड़ी खबर आ रही है। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पूर्व कांग्रेस नेता को ट्रैक्टर ने कुचल दिया है। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। यह पूरा मामला कसडोल थाने के असनिंद गांव का बताया जा रहा है। मृतक दयाराम जायसवाल कसडोल ब्लॉक से पूर्व जनपद सदस्य थे। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें, काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसके कारण मॉर्निंग वॉक पर गए पूर्व कांग्रेस नेता दयाराम जायसवाल को आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचल दिया है। मृतक दयाराम जायसवाल की उम्र 60 साल है। वे कसडोल में आधार सेंटर का कार्य करते थे। गांव में ही जमीन विवाद चल रहा था, जिसके चलते ट्रेक्टर चलाने वाले ड्राइवर ने कांग्रेस नेता को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था।

कंटेंट सोर्स – हरिभूमि

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...