दुर्ग शहर के लिए GOOD NEWS: विधायक गजेंद्र यादव की पहल से सरकार ने दिया 11 करोड़… सड़क, नाली समेत अन्य कार्यों के लिए दिया फंड

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के नागरिकों को सरकार से बड़ी सौगात मिली है। विधायक गजेन्द्र यादव ने डामरीकरण, नाली, पुलिया व सीसी रोड बनाने 10.67 स्वीकृति दिलाई है। शहर में वृहद स्तर पर होने वाले विकास कार्य से नागरिक सुविधाओं में इजाफा होगा। उरला क्षेत्र में स्थित खेल मैदान का विकास करने 2 करोड़ राशि मिली है।

शहर के नागरिको ने विधायक गजेंद्र यादव से मिलकर मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने मांग किये थे जिस पर विधायक गजेंद्र यादव ने निगम से प्रपोजल तैयार कराकर शासन से राशि स्वीकृत कराए। अच्छी बात है की होली त्योहार के पूर्व शहर के विकास के लिए मिले राशि से विकास कार्य करने टेंडर भी लग गया है। लगभग 4.38 करोड़ से सड़कों का डामरीकरण कार्य होगा, जिससे वाहनों के आवागमन सुगम होगा।

लगभग 3.08 करोड़ से नाली – पुलिया के लिए स्वीकृति मिली। अब जल जमाव तथा बारिश का पानी अपने गतंव्य की ओर प्रवाहित होंगी।
लगभग 2.00 करोड़ से सीसी रोड बनेगा। वार्ड की गलियों में सीमेंटिकरण रोड बनने से वार्ड साफ सुथरा नजर आएगा तथा कीचड़ से निजात मिलेगा।

2 करोड़ से संवरेगा उरला मैदान –
उरला क्षेत्र में व्यवस्थित खेल मैदान की मांग की जा रही थी, शासन से स्वीकृत राशि से उरला के मैदान को संवारा जायेगा। दर्शकों के बैठक व्यवस्था के हाईमास्क लाइट्स लगाई जाएगी। मैदान की स्थिति सुधरने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास करने का स्थल मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को...

रायपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11...

India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल...

वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का स्पेशल गिफ्ट…...

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अधिवक्ताओं से आज दुर्ग कोर्ट पहुंच कर "वन नेशन वन इलेक्शन" के...

ऑपरेशन सिंदूर” के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली...

रायपुर। "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर देशभर में जहां एक ओर भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल...

ट्रेंडिंग