खेल अलंकरण: प्रियांशु चौधरी हुए मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित… रोल बॉल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खेल अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों और कोच को विभिन्न खेल अलंकरण के नाम से प्रदेश के सुशासन पुरुष के नाम से जाने जाने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने हाथों से सम्मानित कर खिलाड़ियों के हौसलों को एक नई ऊंचाई प्रदान की। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के उत्साह में यह काम विगत 14 मार्च 2024 को राजधानी रायपुर के हॉकी स्टेडियम में संपन्न किया। इस अवसर पर रायगढ़ के लाल प्रियांशु चौधरी जिन्होंने वर्ष 2017, 2019, 2022 एवं 2023 में रोल बाल खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और 21 दिसंबर 2019 से 24 दिसंबर 2019 तक केरल के तिरुवनंतपुरम में अपनी आक्रामकता का परिचय देते हुए अपने छत्तीसगढ़ के टीम को रजत पदक दिलाने में टीम के एक सदस्य के रूप में अपनी पूरी भूमिका का निर्वहन किया इसके लिए मुख्यमंत्री साय ने उन्हें खेल गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रियांशु को इस खेल का प्रारंभिक परिचय से लेकर अब तक के मार्ग प्रशस्त करने वाले मार्गदर्शक मोहम्मद आबिद साबरी तथा रायगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन के ऊर्जावान और समर्पित अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के साथ अधिकांश सदस्य एवं साथी खिलाड़ियों ने प्रियांशु चौधरी को बधाई दी। ज्ञात हो कि प्रियांशु चौधरी चरोदा भिलाई निवासी एवं भाजपा युवा मोर्चा के ऊर्जावान एवं समर्पित नेतृत्व रोहित चौधरी के छोटे भाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...